कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

विश्व पर्यावरण दिवस पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी में हुआ वृक्षारोपण..!

दल्ली राजहरा
शनिवार 06 जून 2026
भोजराम साहू 9893 765541
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय कंगला मांझी महाविद्यालय डौंडी परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पौधारोपण कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष एवं बालोद जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए।

इस अवसर पर जिला अधिकारी सुरेश देशमुख, सह जिला अधिकारी शैलेंद्र सोनवानी, दिनेश तापड़िया, महाविद्यालय के प्राचार्य योगेश्वर साहू, सुरेश निर्मलकर, अब्दुल इब्राहिम, निखिल भारद्वाज, संजय बंजारे एवं सह प्रचार प्रमुख राजेश्वरी देशमुख सहित महाविद्यालय परिवार एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई तथा पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!