दल्ली राजहरा

गुरुवार 19 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू के कक्ष में सभी विभागों के कर्मचारियों का परिचय एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गईl जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीमा बक्शी ने सीधे-सीधे अधिकारी कर्मचारियों को कहा कि आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों की बातों को सम्मान देते हुए समस्याओं को गंभीरता से सुने एवं उनके निराकरण करने का सकारात्मक पहल करें l
सफाई के नोडल अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर एवं पी आई यू विक्रांत साहू को कार्य योजना बनाकर शहर के सभी वार्डो, चाक -चौराहा, बाजार, अन्य सार्वजनिक स्थान,सड़कों तथा नालियों की साफ सफाई के साथ दवाई छिड़काव करने एवं विद्युत विभाग को वार्डों की बस्तियां एवं सड़कों में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने l राजस्व प्रभारी को राजस्व की कम वसूली पर नाराजगी जाहिर करते हुए वसूली की प्रतिशत बढ़ाने एवं गर्मी को देखते हुए पेयजल पर कार्य योजना बनाने हेतु निर्देश दिएl शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओ पर नियम अनुसार हितग्राही द्वारा आवेदन लेकर समन्वय बनाकर कार्य करें l
कार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय एवं उप अभियंता शाहबाज खान को पालिका क्षेत्र अंतर्गत चल रहे विकास, निर्माण कार्यों की शतत देखरेख कर कार्यों को समय अवधि में कराने, शासन की जानकारी तय समय सीमा में प्रेषित करने एवं राशन कार्ड,जन्म मृत्यु एवं पेंशन के प्रकरण लंबित न रखने कार्यालय में दिव्यांग, बुजुर्ग किसी भी समस्या के लिए कार्यालय आते हैं तो उनके समस्या का निदान करें l
इस बैठक में कार्यपालन अभियंता नित्यानंद उपाध्याय,उप अभियंता शाहबाज खान,स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल चंद्राकर, बुद्धिमान सिंह, घनश्याम शर्मा, विपिन बेहरा, इन्द्र यादव, सुनील तारम, पंकज चंद्राकर, धरमु राम बक्शी, आनंद साहू, निर्भय राम नरेटी, सुशील टंडन, अब्दुल कलीम, विक्रांत साहू,दशरथ कौशिक, शिवकुमार शर्मा, देवनारायण देवांगन, कुंदन निषाद, अभिजीत भगत, रतन चौधरी, उपस्थित रहे l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

error: Content is protected !!