छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

पंचमढ़ी में राष्ट्रीय सेवा में जुटे घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय के रोवर-रेंजर, बढ़ाया संस्थान का गौरव ।

दल्ली राजहरा

शनिवार 28 मार्च 2026

भोजराम साहू 9893 765541

 

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले स्थित शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय के होनहार रोवर-रेंजर इन दिनों पंचमढ़ी में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के साहसिक शिविर में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाकर महाविद्यालय और जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पंचमढ़ी में 25 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक आयोजित एसपीएल नेशनल एडवेंचर प्रोग्राम में देशभर से चयनित स्काउट गाइड युवा भाग ले रहे हैं। यह कार्यक्रम भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में स्काउट संस्थान पंचमढ़ी में संपन्न हो रहा है।

महाविद्यालय से सेवा कार्य और सक्रिय सहयोग हेतु चयनित रोवर-रेंजर में डेलेंद्र कुमार सिन्हा, पुष्पेंद्र कुमार, देवराज साहू, गोदावरी साहू एवं खेमलता शामिल हैं, जो इस पांच दिवसीय शिविर में उत्साह और समर्पण के साथ भाग लेकर विभिन्न साहसिक गतिविधियों में अपना योगदान दे रहे हैं। शिविर के दौरान ट्रेकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, कैंपिंग, नेतृत्व विकास एवं सामुदायिक सेवा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को अनुशासन, आत्मनिर्भरता, टीमवर्क और सेवा भावना का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जे. के. खलखो ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी लगातार अपनी प्रतिभा और सेवा भावना से नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

वहीं रोवर-रेंजर प्रभारी प्रो. डॉ. आर. डी. साहू ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि महाविद्यालय के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के एडवेंचर प्रोग्राम युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं।आगे भी इसी प्रकार महाविद्यालय कि सहभागिता विभिन्न राष्ट्रीय गतिविधियों में होती रहेगी जिसमे रोवर रेंजर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तैयारी कर रहें है।

महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं स्टाफ ने भी सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

 

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!