दल्ली राजहरा
गुरुवार 09 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541 

 

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के सहायता प्राप्त माताओ एवं बहनों को इस योजना का लाभ निरंतर बनाए रखने तथा राज्य सरकार द्वारा जारी सहायता राशि सही और वास्तविक पात्र महिलाओं को मिल रहा है कि नहीं यह जानने के लिए शासन के द्वारा ई -केवाईसी किया जा रहा है। 

जिससे लाभार्थी का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक और बायोमेट्रिक के जरिए पहचान की पुष्टि हो सके । इसके लिए टी .ज्योति (पार्षद वार्ड नंबर 26) के द्वारा सहायता प्राप्त समस्त माताओ और बहनों से अपील की जा रही है कि ई केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज अपना आधार कार्ड, जिस बैंक में आपका महतारी वंदन योजना का राशि प्राप्त होता है वहां का पासबुक एवं रजिस्टर मोबाइल नंबर लेकर अवश्य उपस्थित हो । 

उन्होंने बताया कि ई – कार्य का वार्ड 26 नेहरु नगर दल्ली राजहरा के आंगनबाड़ी केंद्र में दिनांक 4 अप्रैल को प्रारंभ किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टी भाग्यलक्ष्मी सोनी द्वारा ई -केवाईसी के लिए आंगनबाड़ी केंद्र में सहयोग प्रदान कर रही है।

 ई_ केवाईसी अनिवार्य है जिन्होंने ई -केवाईसी पूरी नहीं की तो उनका अगली किस्तों का भुगतान रुक सकता है।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!