दल्ली राजहराबुधवार 15 अप्रैल 2026भोजराम साहू 9893 765541 पूनम सोमेश जायसवाल पार्षद वार्ड क्रमांक 2 आजाद नगर वार्ड ने आम जनता को हो रही पानी की समस्याओं को देखते हुए तोरण लाल साहू ( अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) से वार्ड में पानी की समस्या के निराकरण के लिए बोर खनन के लिए निवेदन किया था। जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने भीषण गर्मी में पानी की समस्या को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए डी एमएफ फंड के माध्यम बोर खनन एवं मोटर स्थापना की अनुमति दी थी । जिसमें आज वार्ड क्रमांक दो के शकील अहमद के घर के सामने विधिवत पूजा अर्चना नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू , सुरेश जयसवाल (पी आई सी मेंबर जल प्रभारी ), पूनम सोमेश जायसवाल (वार्ड पार्षद ) ,सोमेश जायसवाल (भाजपा कार्यकर्ता ) के द्वारा पूजा अर्चना कर बोर खनन का कार्य प्रारंभ किया गया । जहां आज 90 फीट से ही भरपूर मात्रा में पानी निकला शुरू हो गया था । पूनम सोमेश जायसवाल ने बताया कि वार्ड वासियों की समस्याओं से इस बोर खनन से पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी क्योंकि लगभग 320 फीट की गहराई तक बोर खनन कार्य किया गया है । जिसमें उम्मीद है कि वार्ड वासियों को पूरी तरह से पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने वार्ड वासियों से निवेदन करते हुए कहा कि जल प्रकृति का अमूल्य वरदान है इसे बनाया नहीं जा सकता इसे सहेज कर रखें । पानी का उपयोग कम से कम करें पानी व्यर्थ ना बहने दे। नालों की टोटी उपयोग होने के बाद बंद रखें । पानी स्वयं बर्बाद करें और ना हीं लोगों को बर्बाद करने दे ।उन्होंने सहयोग के लिए तोरण लाल साहू , मनोज दुबे (उपाध्यक्ष ) सौरभ लूनिया ( जिला भाजपा महामंत्री ) को धन्यवाद दिया है । और कहा कि मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से बोर खनन में इनके द्वारा सहयोग मिला है आगे भी उनके सहयोग से वार्ड वासियों की समस्याओं के समाधान होगा । साथ ही वार्ड वासियों के मांगों के अनुरूप वार्ड का विकास होगा ।Spread the lovePost navigationवार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा-2025 राजहरा खान को मिला ओवरऑल प्रथम पुरस्कार ।