दल्ली राजहरा
सोमवार 25 मई 2026
भोजराम साहू 9893 765541
300+ बच्चों ने सीखे टाइम मैनेजमेंट के गुर, रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा में चल रहा निशुल्क समर कैंप सीजन-4

 “समय का सदुपयोग और लक्ष्य निर्धारण कर उसे अमल में लाना ही सफलता की सीढ़ी है।” ये मंत्र दिया MBBS डॉ. प्रियंका चंद्रा ने रेलवे इंस्टिट्यूट दल्ली राजहरा में चल रहे विशाल निशुल्क समर कैंप सीजन-4 में। 

300 से ज्यादा बच्चों से खचाखच भरे कैंप में डॉ. प्रियंका अपने पिता, समाजसेवी तरुण चंद्रा के साथ पहुंची थीं। उन्होंने बच्चों को बताया कि कैसे एक छोटे शहर से निकलकर उन्होंने डॉक्टर बनने का सपना पूरा किया। 

डॉ. प्रियंका के 5 सक्सेस मंत्र:
1. 24 घंटे का हिसाब: “दिन में 24 घंटे होते हैं। हर पल को कीमती बनाओ। जिसने समय का महत्व समझ लिया, उसने सफलता की पहली सीढ़ी चढ़ ली।”
2. टाइम टेबल पक्का: “छात्र जीवन में मैं रोज 8-9 घंटे पढ़ती थी। कब उठना है, कब नाश्ता करना है, कौन सा विषय कब पढ़ना है, खेल का समय क्या होगा, सब डायरी में फिक्स था।”

3. छूट गया तो एक्स्ट्रा टाइम  :-“अगर किसी दिन पढ़ाई छूट जाती थी तो एक्स्ट्रा समय देकर उसे पूरा करती थी। डायरी में हर दिन का हिसाब लिखती थी।”
4. लक्ष्य अभी तय करो  “डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, जो भी बनना है, अभी लक्ष्य तय करो। फिर उसी दिशा में कड़ी से कड़ी मेहनत करो। सफलता का बस यही एक रास्ता है।”
5. सेहत भी जरूरी: डॉ. प्रियंका ने गर्मी से बचाव के टिप्स भी दिए। “ज्यादा पानी पिएं, तेज धूप में न निकलें, खाने में खीरा-प्याज-सलाद लें। घर के बाहर पक्षियों के लिए दाना-पानी जरूर रखें।”
300 बच्चों का फ्री कैंप, नाश्ते की भी व्यवस्था
मुख्य कोच एडवर्ड स्टीफन ने बताया कि रेलवे प्रशासन के सहयोग से ये कैंप पूरी तरह निशुल्क है। बच्चों को खेल, सामान्य ज्ञान, मोटिवेशन की ट्रेनिंग दी जा रही है। रोज अलग-अलग क्षेत्रों में सफल लोगों को बुलाकर बच्चों को प्रेरित किया जाता है। रेलवे इंस्टिट्यूट कमेटी और प्रायोजकों की मदद से बच्चों के लिए नाश्ते का इंतजाम भी होता है। 

आज के सत्र में समाजसेवी तरुण चंद्रा ने बच्चों के लिए दूध और बिस्कुट की व्यवस्था की थी। संचालन समिति ने डॉ. प्रियंका और तरुण चंद्रा का आभार जताया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!