विविध

गांधी विद्या मंदिर में बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ थीम पर “बाल दिवस एवं वीरांगना दिवस” का भव्य आयोजन ।

दल्ली राजहरा मंगलवार 17 नवंबर 2026  भोजराम साहू 9893765541
वीरांगनाओं के रूप में सजे बच्चे, क्विज में जीते पुरस्कार, स्वास्थ्य और बाल अधिकारों की मिली जानकारी

 शाला गांधी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय दल्लीराजहरा में आज दिनांक 17 नवम्बर 2026, दिन मंगलवार को बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ थीम के उपलक्ष्य में बाल दिवस एवं वीरांगना दिवस विशेष कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शाला प्रांगण में मां सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी और गांधी जी की पूजा अर्चना से हुई। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने पूरे उत्साह से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

वीरांगनाओं की गाथा से प्रेरित हुए बच्चे

 

कार्यक्रम का संचालन रेणु छत्रपाल, महिला एवं बाल विकास सुपरवाइजर द्वारा किया गया। उन्होंने बच्चों को वीरांगनाओं के जीवन, साहस और त्याग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

बच्चे रानी लक्ष्मी बाई, सावित्री बाई फुले, रानी दुर्गावती, मिनीमाता, बहादुर कलारिन जैसे वीरांगनाओं के रूप धारण करके आए थे। बच्चों द्वारा उनके जीवन परिचय और वीरता के बारे में बताया गया, जिसे सभी ने खूब सराहा।

स्वास्थ्य और बाल अधिकारों की दी गई जानकारी

 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से रेखु राम साहू ने मच्छर से होने वाली विभिन्न बीमारियों जैसे मलेरिया, फाइलेरिया के बारे में एवं बीमारी से बचाव के बारे में बताया तथा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा।

 

महिला एवं बाल विकास से दिव्या मानिकपुरी ने बच्चों को बाल अधिकार एवं विकास के बारे में जानकारी दी।

क्विज प्रतियोगिता में विजेताओं को मिला गिफ्ट

 

इसके पश्चात क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को गिफ्ट वितरण किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

इनका रहा विशेष योगदान

 

इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंजू गुप्ता, युवराज साहू, शिक्षक प्रदीप, एल. के. धालेंद्र, शीतल साहू, खेमलाल, श्रीमती दिलेश्वरी, कुलेश्वरी, कु. प्रीति साहू, रश्मि भारद्वाज, अमीषा, श्रीमती पूजा साहू, अनीषा भास्कर, शालिनी सुखदेव, रुखसार, प्रभा मानिकपुरी एवं पुष्पा बाई, हेमलता बाई का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!